एरीज में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम होंगे आयोजित

ख़बर शेयर करें

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल द्वारा 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरणा। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” है, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील विकास को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन शुरू

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के माननीय कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत “आराम, प्रगति और पर्यावरणीय स्थिरता के पीछे का विज्ञान” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग की प्रो. यू लिया ई‌ “दीर्घकालिक प्रदूषक और उभरती चुनौतियाँ: वायु में प्लास्टिक कण एवं PFAS” विषय पर वैज्ञानिक व्याख्यान देंगी। इस अवसर पर नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के लिए पर्यावरण विषयक प्रश्नोत्तरी तथा नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें प्रकृति और जलवायु संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का आयोजन एरीज के निदेशक डॉ. मनीष कुमार नजा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को मनेगी महाराजा अग्रसेन जयंती

एरीज इस अवसर पर सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page