भवाली में गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन शुरू

ख़बर शेयर करें

राम जन्म से पुष्प वाटिका तक की लीला का हुआ मंचन

भवाली। नगर में रविवार देर शाम आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार और पालिका सभासदों ने दीप प्रज्वलित कर गणेश पूजन किया। इसके साथ ही रामलीला मंचन की शुरुआत हुई।रामलीला के पहले दिन भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर पुष्प वाटिका तक की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। रामलीला देखने के लिए नगर सहित आसपास के दूर-दराज क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे।
आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बालम मेहरा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मंचन देखने पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं से परिचित होने का अवसर मिलता है। इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद कपिल, हरि शंकर कांडपाल, किशन अधिकारी, मनोज तिवारी, विनोद तिवारी, नवीन क्वीरा, अभिषेक मेहता, पवन भाकुनी, अमित पाण्डे, उमा पढालनी, तुलसी देवी आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page