समाजसेवी शीलू कुमार का जौरासी में भव्य स्वागत, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

ख़बर शेयर करें

नैनीताल/धूराः बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौरासी ग्राम सभा धूरा में समाजसेवी शीलू कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। लोगों ने पानी की समस्या और किसानों को उचित दाम न मिलने की परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। शीलू कुमार ने इन मुद्दों पर चर्चा की तथा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की इसके साथ ही कई ग्रामीणों को आर्थिक सहायता प्रदान की कार्यक्रम में ग्रामीणों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कार्यक्रम के दौरान लोगों में शीलू कुमार के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र की मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा, 2027 विधानसभा चुनाव में हम शीलू कुमार का खुलकर समर्थन करेंगे और उन्हें जीताकर विधानसभा भेजेंगे। जवाब में शीलू कुमार ने कहा, हम अपने निजी प्रयासों से जितना कर सकेंगे, करेंगे। शिक्षा और स्कूलों की दशा सुधारने पर हमारा विशेष जोर रहेगा। इस बार हम सब मिलकर इतिहास रचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

इस दौरान पवन रावत, तरुण कुमार, विनय गोस्वामी, फ़रदीन आदि उपस्थित रहे

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page