भवाली में सेनिटोरियम तिरछाखेत रानीखेत रोड़ बाईपास निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा, टेंडर प्रक्रिया जारी

ख़बर शेयर करें

नगर में दो फेजो में चल रहा बाईपास निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। लोक निवि जल्द काम शुरू कर बाईपास बनाने जा रहा है। विभाग द्वारा निर्माण कार्य के लिए नई टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। पूर्व में काम लर रहे ठेकेदारों ने निर्माण कार्य करने से मना किया है। जिसके लिए विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया कर काम पुरा करने की तैयारी में है। आपको बता दे नगर में जाम की समस्या से सालों से जनता परेशान थी। जनता की मांग पर बाईपास निर्माण कार्य 2017 मे शुरू किया गया। कोरोना काल व अन्य समस्याओं के चलते कार्य अब तक पूरा नही किया जा सका। अब ठेकेदारों ने विभाग से काम करने से मना कर कोर्ट चले गए। जिससे नए टेंडर निकालकर दो स्व तीन महीनों में काम किया जाना है। 2 करोड़ 50 लाख से बन रहा बाईपास सेनिटोरियम रानीखेत रोड़, नैनीबैंड बाईपास जल्द बनकर तैयार होगा। बाईपास नही होने से हल्द्वानी से वाया भीमताल होते हुवे आने वाले पर्यटकों को नैनीताल, मुक्तेश्वर, कैची धाम, अल्मोड़ा, रानीखेत जाने के लिए अक्सर घण्टो नगर में जाम से होकर गुजरना पड़ता है। पुलिस ने सड़क के एक छोर में पार्किंग के बोर्ड लगाए हैं, मगर लोगो को मजबूरन सड़क के दोनों ओर जगह के आभाव में वाहन खड़े करने पड़ते हैं। जिससे जाम की स्थिति बनती है। अब लोगो को जाम से निजात मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अनुशासन ही लक्ष्य प्राप्ति का साधन, रेनू अधिकारी

पर्यटक सीजन में लाखों वाहन गुजरते है भवाली से

पर्यटक क्षेत्रो को जाने वाले पर्यटन भवाली से होकर गुजरते हैं। हर दिन 20 हजार से अधिक वाहन नगर में जाम से जूझकर निकलते हैं। जाम लगने से करोड़ो का पर्यटन व्यापार प्रभावित होता है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेसी नेता शीलू कुमार ने मैदान में दिखाई धमक, विधानसभा चुनाव के लिए पारी शुरू

इनकी बात

ठेकेदार काम नही कर रहे है। दोबारा टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। काम जल्द हो इसकी कोशिश की जा रही है। । जिसके लिए पत्राचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से हमला, दो आरोपी पकड़े

एम एस एस पुण्डीर, अधिशासी अभियंता लोनिवि भवाली

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page