अनुशासन ही लक्ष्य प्राप्ति का साधन, रेनू अधिकारी

ख़बर शेयर करें
  • रामगढ़ महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित

भवाली। महिला उद्यमिता विकास परिषद की अध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी ने कहा कि अनुशासन ही लक्ष्य प्राप्ति का साधन है। सशक्त बेटियां, मजबूत किसान, स्वरोजगार से जुड़े युवा और तकनीक का उपयोग विकसित भारत की नींव हैं। वह शनिवार को राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘मेरे सपनों का भारत : विकसित भारत 2047’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ रेनू अधिकारी और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। निबंध, चित्रकला, भाषण और योग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य प्रो. नरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना समन्वित प्रयासों, निष्ठा और ईमानदारी से ही साकार होगा। स्वागत भाषण डॉ. बिमला सिंह ने दिया। संचालन डॉ. निर्मला रावत और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक डॉ. हरिश्चंद्र जोशी ने किया। इस दौरान डॉ. हीरा सिंह भाकुनी, डॉ. नीमा पंत, डॉ. हरेश राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page