महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृशक्ति का विशेष एवं पूजनीय स्थान है। नवरात्र का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व समाज में महिलाओं के सम्मान, सामर्थ्य और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। त्योहार न केवल हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, सांस्कृतिक परंपराओं और उनके मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



