कांग्रेसी नेता शीलू कुमार ने मैदान में दिखाई धमक, विधानसभा चुनाव के लिए पारी शुरू

ख़बर शेयर करें

शीलू कुमार ने ग्रामीणों से किया संवाद, विकास और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर हुई बात
बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट क्षेत्र के डांडेसेरी गांव में कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) विभाग की ओर से जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी शीलू कुमार ने शिरकत कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान सामाजिक मुद्दों, क्षेत्र के विकास और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने क्षेत्र के विकास, युवाओं के भविष्य, सामाजिक न्याय और समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान एवं अधिकार दिलाने जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे।
इस दौरान शीलू कुमार ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग, युवाओं की भागीदारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता से क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सकता है।
कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय मुद्दों और संगठन की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page