शॉर्ट सर्किट से कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान

ख़बर शेयर करें

शॉर्ट सर्किट से कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान
भटेलिया। भटेलिया बाजार में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार, भटेलिया बाजार स्थित रूप शृंगार कॉस्मेटिक की दुकान में शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका।
दुकान स्वामी हरीश सिंह नयाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी। आग से दुकान में रखा कॉस्मेटिक समेत अन्य सामान जल गया। उन्होंने घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page