सलमान खान को मिली वाई श्रेणी सुरक्षा मिली, ये होती है वाई प्लस सुरक्षा

ख़बर शेयर करें

अभिनेता सलमान खान को मुंबई पुलिस की ओर से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। महराष्ट्र सरकार ने यह फैसला किया है। सलमान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

महाराष्ट्र गृह विभाग के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद सलमान खान ने हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। उनके खतरे को देखते हुए अब मुंबई पुलिस वाई+ श्रेणी की सुरक्षा देगी। पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने सलमान खान की हत्या की कथित साजिश से जुड़े मामले में सनसनीखेज खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने मुंबई में अभिनेता के फॉर्म हाउस के कर्मचारियों से उनके प्रवेश-निकास के समय के बारे में विवरण का पता लगाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

इस श्रेणी में कुल 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं। इसमें से दो कमांडो और दो पीएसओ शामिल होते हैं। बाकी अन्य पुलिसकर्मी होते हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page