अल्मोड़ा। जिले के धौलछीना थाना क्षेत्र के हरड़ा में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रात्रि के दौरान एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीनों लोग वाहन के साथ हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों के शव बरामद किए और जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



