कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ गांवों का किया दौरा; ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही संज्ञान लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर संपर्क कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
​मंत्री कैड़ा ने ओखलकांडा के ग्राम सभा बेडचूला, सुनी, भोनरा, जोस्यूड़ा, पतलिया, बलना, मटियाल, खुजेठी, भीड़ापानी एवं हरिनगर व्दौरा किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
​ मंत्री कैड़ा ने कहा, “गाँव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारी सरकार हर वर्ग को साथ लेकर समावेशी विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है।”
​उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना शासन की प्राथमिकता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page