भवाली। नगर के रेहड़ क्षेत्र में तकनीकी खराबी के चलते स्ट्रीट लाइट बाधित होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से टीम खराबी का पता लगाने में जुटी है, लेकिन अब तक फॉल्ट नहीं मिल पाया है। इसके चलते क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है।
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण रेहड़ क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट बाधित है। पिछले दो दिनों से टीम लगातार फॉल्ट तलाशने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक खराबी का सही कारण पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तक आपूर्ति सुचारु करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



