सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य – मंत्री राम सिंह कैड़ा

ख़बर शेयर करें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों एवं भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों एवं भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि किए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर जनकल्याणकारी निर्णय ले रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर एवं भोजन माताएं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके योगदान को देखते हुए मानदेय में वृद्धि का निर्णय सराहनीय एवं स्वागत योग्य है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने की चर्चा

उन्होंने कहा कि ये सभी महिलाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। मानदेय में वृद्धि होने से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा तथा उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़े नेताओं के सहारे नहीं, अपने दम पर सियासी जमीन तैयार कर रहे शीलू कुमार

मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगपति गौतम अडानी के भतीजे विनीत अडानी ने कैंची धाम में किए बाबा नीब करौरी के दर्शन

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ प्रदेश के हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page