सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान

ख़बर शेयर करें

नैनीताल 10 नवम्बर 2026-

राजस्व, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तल्लीताल से हनुमानगढ़ी के मध्य सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 85 वाहनों के चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ घूमने आए बाइक सवार हादसे का शिकार, दो गंभीर घायल

उप जिलाधिकारी नवाज़िश खलिक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाना तथा यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं सुरक्षित बनाना है। साथ ही, नैनीताल आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाकर उनकी यात्रा को सुखद और यादगार बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि पर्यटक यहां से सुखद अनुभव और खूबसूरत यादें लेकर लौटें।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page