दुःखद:: फर्नीचर की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

ख़बर शेयर करें

आरटीओ चौकी क्षेत्र के छड़ायल नयाबाद स्थित गैस गोदाम रोड पर एस मोड़ के पास शाम को एक बड़ी फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर विभाग तत्काल हरकत में आया और सीएफओ गौरव किरार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।फायर स्टेशन हल्द्वानी को शाम 7:09 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके महज एक मिनट बाद 7:10 बजे पहली अग्निशमन यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई। आग की गंभीरता को देखते हुए रामलीला मैदान ऊंचापुल में तैनात नजदीकी फायर यूनिट को भी 7:12 बजे मौके के लिए भेजा गया। इसके अलावा 7:16 बजे एक अन्य अग्निशमन वाहन भी घटनास्थल पर पहुंचा। फायर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल के नजदीक स्थित फायर हाइड्रेंट को भी तत्काल खुलवाया, जिससे आग बुझाने के अभियान में पानी की उपलब्धता बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

सीएफओ गौरव किरार के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों और अग्निशमन कर्मियों ने लगातार मोर्चा संभाले रखा। करीब एक घंटे तक चले अथक प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय के चलते आग को नियंत्रित करने में सफलता मिली। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल सीट पर कमल खिलाएंगे प्रकाश,35 वर्षों से राजनीति में सक्रिय है प्रकाश

आग किन कारणों से लगी और दुकान में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जांच फायर विभाग द्वारा की जा रही है। घटना के दौरान फायर ब्रिगेड की तत्परता और समय रहते अतिरिक्त फायर यूनिट की तैनाती ने एक बार फिर आपात स्थिति में विभाग की मुस्तैदी को सामने रखा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page