रामगढ़ घूमने आए बाइक सवार हादसे का शिकार, दो गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें
  • गागर के पास तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलटीं दो बाइकें, घायलों को हायर सेंटर किया रेफर

भवाली। दीपावली की छुट्टियों के बाद घूमने निकले चार दोस्त सोमवार को रामगढ़ के गागर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार के चलते दो बाइकों के अनियंत्रित होकर पलटने से चारों युवक सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से चार दोस्त दो बाइकों पर सवार होकर घूमने के लिए रामगढ़ आए थे। गागर के पास पहुंचते ही तेज गति के चलते दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गईं। हादसे में अभिषेक (22) पुत्र पूरन राम निवासी बंदोबस्ती, हल्दूचौड़ और अर्जुन थापा (20) पुत्र पप्पू थापा निवासी नेपाल गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वहीं उनके साथ मौजूद सैनी सिंह और गणेश को मामूली चोटें आईं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. इमरान ने बताया कि अभिषेक के पैर में गंभीर चोट थी, जबकि अर्जुन के मुंह, हाथ और पैर में चोटें आई थीं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य दोनों युवकों की हालत ठीक थी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page