वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने की चर्चा
वन विश्राम गृह पहाड़पानी पहुंचे उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, वन विभाग के कार्यों की सराहना की
भवाली। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा मंगलवार को पहाड़पानी स्थित वन विश्राम गृह पहुंचे। यहां वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण, जैव विविधता को बनाए रखने और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती चुनौतियों और इनके प्रभावी समाधान पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि वन एवं वन्यजीवों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए जागरूकता और विभागीय समन्वय के साथ लगातार प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



