निर्माणाधीन भवन में गार्ड से मारपीट कर कॉपर वायर लूटी, तीन आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। हीरानगर चौकी क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन में तैनात गार्ड के साथ मारपीट कर कॉपर वायर और सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया कॉपर वायर भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार छह नवंबर को हीरानगर क्षेत्र के एक निर्माणाधीन भवन में बदमाशों ने गार्ड के साथ मारपीट की थी। इसके बाद वहां से बिजली का कॉपर वायर और सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर जबरन लूटकर फरार हो गए थे। मामले में डॉ. अरुण जोशी की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और सीओ लव शर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सुरागरसी और पतारसी के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



