मंदिर प्रबंधक से की मुलाकात, धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा
भवाली। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में मंगलवार को देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के भतीजे विनीत अडानी उनकी पत्नी ने पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और मंदिर की व्यवस्थाओं एवं धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी ली।कैंची धाम पहुंचने पर विनीत अडानी ने मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर वार्ता की। इस दौरान बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, उनके आध्यात्मिक संदेश और कैंची धाम की देश विदेश में बढ़ती पहचान को लेकर भी चर्चा हुई। मंदिर प्रबंधक ने उन्हें कैंची धाम के इतिहास और यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के बारे में जानकारी दी। बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति देश विदेश में लाखों लोगों की गहरी आस्था है। हर साल बड़ी संख्या में देशी विदेशी श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचते हैं। कई बड़ी हस्तियां भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगा चुकी हैं। विनीत अडानी का कैंची धाम पहुंचना भी क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



