पुरानी रंजिश में महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, मारपीट के बाद वाहन से शव फेंककर हुए थे फरार; हत्या में प्रयुक्त डंडे, लोहे का पाना और पत्थर बरामद
रामनगर। ग्राम किशनपुर छोई में महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश और बदले की भावना के चलते आरोपियों ने 56 वर्षीय महिला विमला देवी की हत्या की थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे, लोहे का पाना, पत्थर और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम किशनपुर छोई निवासी त्रिलोक सिंह बिष्ट के घर के बाहर एक महिला का शव पड़ा है। सूचना पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान विमला देवी (56) पत्नी खिलाप सिंह बिष्ट निवासी किशनपुर छोई के रूप में हुई। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे। पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट की तहरीर पर कोतवाली रामनगर में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



