पूर्व विधायक नारायण सिंह जन्तवाल के निधन पर यशपाल आर्य ने जताया शोक
भीमताल। नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड यशपाल आर्य ने गुरुवार को भीमताल पहुंचकर दिवंगत पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह जन्तवाल के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि जब वह विधानसभा अध्यक्ष हुआ करते थे, उस दौरान पूर्व विधायक जन्तवाल बड़ी शालीनता और पूरी तैयारी के साथ विधानसभा में अपनी बात रखते थे। सदन में उनके विचारों को सभी निर्वाचित विधायक गंभीरता से सुनते थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आज ऐसे अनुभवी और विचारशील नेताओं की आवश्यकता है। उनका चले जाना प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति और बेहद दुखद है।
इससे पूर्व यशपाल आर्य ने रानीबाग पहुंचकर संजय साह के पिता के निधन पर उनके आवास में शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय, डॉ. केदार पलड़िया, इंदर आर्य, नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, मुन्नी तिवारी, विपिन सनवाल, भीमताल नगर अध्यक्ष सतीश टम्टा, डीके डालाकोटी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



