दीपावली से अब तक रेहड़ वार्ड में कई जगह अंधेरा, लोगों ने जताई नाराजगी
भवाली। नगर के रेहड में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगो ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दीपावली से अब तक कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। शाम होते ही रास्तों पर अंधेरा छा जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को घर पहुंचने में दिक्कत हो रही है। लोग देर रात तक पैदल अपने घरों को जाते हैं। इन दिनों जल्दी अंधेरा हो रहा है। लेकिन स्ट्रीट लाइट नही जलने से लोग परेशान और डर कर आने जाने को मजबूर हैं।
वार्ड निवासी हिमांशु अधिकारी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लोग अंधेरे रास्तों से होकर घर जाने को मजबूर हैं। अंधेरे रास्ते राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी मुसीबत बनते जा रहे हैं। कहा कि कुछ लोग अपने वार्डों में स्ट्रीट लाइटें तक नहीं जला पा रहे हैं, वे विधानसभा में क्या लाइटें लगाएंगे। उन्होंने जल्द से जल्द बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



