न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में अलग-अलग स्थानों पर दी दबिश, लंबे समय से चल रहे मामलों में थी तलाश
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में वांछित और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 नवंबर को कोतवाली काठगोदाम की पुलिस टीम ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नई बस्ती कमेटी लाइन निवासी आशीष पुत्र मदनलाल को धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित फौजदारी वाद संख्या 1887/25 में गिरफ्तार किया गया। वहीं गोविंद ग्राम, गौला पार निवासी अभिषेक पुत्र नीरज राम को आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित फौजदारी वाद संख्या 5228/23 में गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, अपर उपनिरीक्षक सत्यपाल राणा, कांस्टेबल करतार सिंह और प्रेम प्रकाश शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



