हल्द्वानी में छात्रावास निर्माण की चयनित भूमि का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षों के प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण की चयनित भूमि का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी 25 जनवरी 2026 सूवि।

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षों के प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण हेतु गन्ना सेंटर के समीप सैनिक कल्याण विभाग द्वारा चयनित 0.7 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चयनित भूमि से संबंधित प्रकरण का एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यदाई संस्था मंडी परिषद के अधिकारियों को छात्रावास निर्माण की संशोधित (रिवाइज़) डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि छात्रावास के साथ एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण हेतु भी कार्य योजना तैयार की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु गन्ना सेंटर के समीप भूमि का चिन्हांकन किया जा चुका है। उन्होंने राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को भूमि संबंधी औपचारिकताओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा कि इस आधुनिक छात्रावास के निर्माण से सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों की समस्या भी सुनी।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस अवसर पर मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एडीएम विवेक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रि.कर्नल रमेश, डीएफओ ओपी तिवारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page