समाज सेवा व साहित्य में योगदान पर प्रियंका जोशी सम्मानित

ख़बर शेयर करें

समाज सेवा व साहित्य में योगदान पर प्रियंका जोशी सम्मानित
भवाली। पिछले 30 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय और प्रख्यात कवयित्री प्रियंका जोशी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विहिप जिलाध्यक्ष खजान चन्द्र भट्ट ने सम्मानित किया गया। वर्तमान में भारतीय सेना के गौरव का गुणगान करने वाली उनकी रचनाओं को भी विशेष सराहना मिली है।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा उन्हें मां भवानी के प्रतीक स्वरूप अस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक योगदान को सराहा गया।
इसके साथ ही ‘विमेन्स क्लब ऑफ उत्तराखंड’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी प्रियंका जोशी को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। संस्था ने उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page