भवाली में जल संस्थान का चार कामों को करने पर पालिकाध्यक्ष का टला आत्मदाह का निर्णय

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर में पेयजल समस्या विकराल रूप ले रही थी। समस्या को के कारण आए दिन जल संस्थान में धरने प्रदर्शन हो रहे है। समस्या हल करने के लिए जल संस्थान पालिकाध्यक्ष व स्थानीय लोगों के बीच 6 बिंदु निर्धारित किए थे। वही 15 दिनों के भीतर कार्य न होने पर पालिकाध्यक्ष ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसी सम्बंध में शनिवार को पालिकाध्यक्ष ने सभासदों संग जल संस्थान कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। जिसपर एई मुकेश कुमार द्वारा सभी को शांत कराया। और पिछले दिनों उक्त 6 में से 4 बिंदुओं पर कार्य शुरू होने की बात कही। और जल संस्थान ने पालिका को कार्यों की प्रगति रिपोर्ट सौपी। जिसके बाद सभी धरने से उठे। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि जल संस्थान से 6 बिंदुओं पर कार्य कर पेयजल समस्या हल करने को पर सहमति बनी थी। जिसके लिए 15 दिन का समय दिया गया था। इसी सम्बंध में शनिवार को पुनः सभासदों संग धरना दिया गया। इस दौरान विभाग ने 4 बिंदुओं पर कार्य प्रगति पर होने की रिपोर्ट सौपी। उन्होंने कहा 4 बिंदुओं पर कार्य शुरू होने पर फिलहाल आत्मदाह को स्थगित कर दिया है। वही जल संस्थान से अन्य 2 बिंदुओं पर जल्द कार्यवाही करने को कहा गया हैं। इस दौरान सभासद किशन अधिकारी, विनोद तिवारी, मुकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page