रामगढ़ में नवनियुक्त भाजपा जिला मंत्री पूर्व सैनिक कुन्दन चिलवाल का स्वागत

ख़बर शेयर करें

रामगढ़ में नवनियुक्त भाजपा जिला मंत्री पूर्व सैनिक कुन्दन चिलवाल का स्वागत-अभिनंदन

रामगढ़ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगढ़ पूर्व सैनिक श्री कुंदन चिलवाल को भाजपा जिला मंत्री, नैनीताल के पद पर मनोनीत किए जाने पर संपूर्ण रामगढ़ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। कार्यकर्ताओं ने चिलवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व एक पूर्व सैनिक होने के नाते उनका यह मनोनयन संगठन और समाज, दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।
पूर्व सैनिक व कारगिल योद्धा रहे श्री कुंदन चिलवाल लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और अपनी कर्मठता, ईमानदारी व अनुशासनप्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है और पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है,उनके जिला मंत्री भाजपा नैनीताल नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर में 25 अक्टूबर से अखंड रामायण पाठ, 26 को हवन और भंडारा

इस अवसर पर रामगढ़ मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिला एवं प्रदेश नेतृत्व का भी आभार जताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चिलवाल जी के मार्गदर्शन में नैनीताल व रामगढ़ क्षेत्र के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मज़बूती मिलेगी तथा आम जनता तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को पहुँचाने में आसानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वासव्यक्त किया कि संगठन में उनके अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का लाभ पूरे नैनीताल जनपद को मिलेगा।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र ढैला, मंडल अध्यक्ष रामगढ़ अंकित पांडे, देवेंद्र बिष्ट,दिवान मेहरा ,हरेंद्र बिरोडिया, नंदन कोरंगा,विनोद पाण्डे ,पूरन सुयाल,अभिषेक नेगी आदित्य बिष्ट,दीपक रैक्वाल, बहादुर अनेरिया,सन्तोष रैक्वाल आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दीं।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में दुकानें और शौचालय बनाएगी पालिका

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page