एनडीआरएफ ने भवाली उत्तरांचल पब्लिक स्कूल में बच्चों को सिखाये आपदा से बचाव के गुर

ख़बर शेयर करें

15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गदरपुर के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर तिरेपन रावत एवम उनकी टीम ने उत्तरांचल पब्लिक स्कूल भवाली में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के अंतर्गत आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके स्कूली बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा से निपटने के गुर सिखाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस दौरान एनडीआरएफ टीम ने हार्ट अटैक आने पर सीपीआर,आंशिक एवम पूर्ण चॉकिंग होने पर एफबीएओ,भूकंप के दौरान क्या करें क्या ना करें , बाढ़ से निपटने के लिए इंप्रोवाइज फ्लोटिंग डिवाइस,आग से निपटने के लिए फायर एक्सटिंग्युशर का प्रयोग, एवं इंप्रोवाइज स्ट्रेचर बनाने की विधि के बारे में जानकारी दी गई ।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती माया पांडे , रीता शर्मा, मदन राकेश,श्रवण,कैलाश उनियाल,चंद्रमोहन,पंकज,स्कूली बच्चे, विद्यालय स्टाफ और टीम एनडीआरफ के सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page