रामनगर रामगढ़ में बहुद्देशीय शिविर होगा आयोजन, जिलाधिकारी के निर्देश पर 23 विभाग रहेंगे उपस्थित

ख़बर शेयर करें

नैनीताल 17 दिसंबर, 2025 सूवि।

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद नैनीताल में आम जनता को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने हेतु बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी नैनीताल श्री ललित मोहन रयाल द्वारा इस संबंध में 23 विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 18 दिसंबर, 2025 (गुरुवार) को जनपद के दो विकासखंडों में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे—

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

विकासखंड रामनगर में राजकीय इंटर कॉलेज, मालधनचौड़ तथा विकासखंड रामगढ़ में पी०डब्ल्यू०डी० गेस्ट हाउस, मौना
उक्त दोनों स्थानों पर बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन निर्धारित समयानुसार किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का समाधान करेंगे।

शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं—जैसे जनसुनवाई, शिकायत निस्तारण, योजनाओं में पंजीकरण एवं मार्गदर्शन—का लाभ एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि शिविरों में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, स्वास्थ्य, आयुष, पशुपालन, ऊर्जा, सहकारिता, लोक निर्माण, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, वन, कौशल विकास, आपदा प्रबंधन एवं बैंक/वित्तीय संस्थानों सहित कुल 23 विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार, फोटोग्राफी तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकाधिक जनसामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को पूर्ण तैयारी के साथ शिविर में उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page