भवाली। भवाली नानीबैंड मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गौमाता की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कोतवाली भवाली में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि सुबह नानीबैंड के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने गौमाता को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
प्रेम कुमार ने पुलिस से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन एवं चालक की पहचान करने तथा दोषी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे गौवंश की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने भी दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

