मंजू गौड़ बनी हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बीजेपी ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया है। पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी मंजू गौड़ निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो गई हैं, जिससे बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में महाकालेश्वर टैक्सी कल्याणकारी समिति का उद्घाटन

दरअसल, इस पद के लिए मंजू गौड़ बीजेपी प्रत्याशी के रूप में मैदान में थीं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी मीना पांडेय ने भी नामांकन दाखिल किया था। लेकिन राजनीतिक समीकरण बदले और आज मीना पांडेय ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

एआरओ हल्द्वानी राहुल शाह ने जानकारी देते हुए पुष्टि की कि मीना पांडेय के नाम वापसी के बाद मंजू गौड़ को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस जीत को “जनता का भरोसा” और “बीजेपी की संगठनात्मक मजबूती” करार दिया है। अब नज़रें इस बात पर हैं कि मंजू गौड़ अपने कार्यकाल में किस तरह विकास की नई इबारत लिखती हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page