पटवारी पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट तहसील के तल्ला कोशिया पट्टी में तैनात एक पटवारी पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

आरोप है कि संबंधित पटवारी आम जनता, किसानों और व्यापारियों के खसरा-खतौनी व आय प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को जानबूझकर लटका रहे हैं और कार्य के बदले अवैध धन की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जो लोग रिश्वत देने में असमर्थ हैं, उनके कार्य महीनों से लंबित हैं, जबकि रसूखदार लोगों और बड़े बिल्डरों के काम प्राथमिकता पर निपटाए जा रहे हैं। विभाग के इस दोहरे मापदंड से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि मामले की गोपनीय जांच कराकर दोषी पटवारी पर कार्रवाई की मांग की है। जल्द सुधार न होने पर उग्र आंदोलन को चेताया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page