नैनीताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

ख़बर शेयर करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल के द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट, नैनीताल में महिला दिवस मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम डॉ सुरेश चंद्र पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर कार्यक्रम का आरम्भ किया गया तत्पश्चात् सचिव महोदय द्वारा महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक करते हुए भ्रूण हत्या,सती प्रथा के के बारे में बताया गया।शिविर में बाल विवाह निषेध अधिनिय2006, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम2005, भरण पोषण, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 में विधिक जानकारी तथा अधिनियमों में सजा के प्रावधान के उपलब्ध कराई।शिविर के अंत में डॉ कविता द्वारा भी महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page