ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, भीमताल में स्पेनिश उद्यमी जेवियर होलगाडो का प्रेरणादायक सत्र

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, भीमताल कैंपस के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा “Traversing Borders, Transforming Lives – A Spanish Entrepreneur’s Journey in India” विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह विशेष सत्र प्रसिद्ध ग्लोबल एन्त्रप्रेन्योर श्री जेवियर होलगाडो गोमेज़, संस्थापक Paradise Revolution और निदेशक Triptressor द्वारा संचालित किया गया।

सत्र ऊर्जा, विचारों और प्रेरणा से भरपूर रहा, जिसमें श्री होलगाडो ने छात्रों को वैश्विक सोच अपनाने और अपने रणनीतिक एवं नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भारत में अपने उद्यमी सफर को साझा करते हुए बताया कि यात्रा, संस्कृति और निरंतर सीखना नवाचार, नेतृत्व और प्रभावी प्रबंधन के मूल तत्व हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रॉयल वाल्मीकि आर्मी के जिलाध्यक्ष अंकित ने किया राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का स्वागत

उन्होंने कहा – “Innovation happens when cultures and people meet” अर्थात “जब संस्कृतियाँ और लोग मिलते हैं, तभी नवाचार जन्म लेता है।” उन्होंने अपने Learning Model के चार तत्वों – Motivation, Deception, Learning, और Transformation – को समझाते हुए छात्रों को जीवन में लगातार आगे बढ़ने और सीखते रहने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

श्री होलगाडो ने जीवन की वास्तविक प्राथमिकताओं – स्वास्थ्य, सेवा और संबंधों – को सफलता की सच्ची पहचान बताया। उन्होंने कहा कि यात्रा केवल नए स्थानों को देखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह लोगों को समझने, सहानुभूति विकसित करने और वैश्विक दृष्टिकोण बनाने का एक तरीका है, जो प्रभावी प्रबंधन और उद्यमशीलता की पहचान है।

सत्र के अंत में छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न पूछे, जिससे यह संवाद और भी ज्ञानवर्धक बन गया। कार्यक्रम के समापन पर ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, भीमताल कैंपस के निदेशक प्रो. (कर्नल) अनिल नायर (सेवानिवृत्त) ने श्री होलगाडो का आभार व्यक्त किया और उन्हें कुमाऊँ संस्कृति की प्रतीक ‘ऐपन कला’ और ‘कुमाऊँनी टोपी’ भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में पहली बार टेलिस्कोप से होंगे चंद्रमा और शनि ग्रह के दर्शन

उन्होंने सत्र की प्रमुख बातों को संक्षेप में बताते हुए छात्रों को अपने जुनून की पहचान करने और श्री होलगाडो की उद्यमशील यात्रा से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें भविष्य के दूरदर्शी नेता बनने की दिशा में प्रेरित किया।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page