भारतीय सेना ने सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और सिपाही फार्मा की बंपर भर्तियां

ख़बर शेयर करें

भारतीय सेना ने सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और सिपाही फार्मा की बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़कर 10 अप्रैल 2026 हो गई है। पहले यह तिथि 01 अप्रैल 2026 थी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट)

योग्यता: 50% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी से 12वीं पास हो। प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक हों।

आयु सीमा

●न्यूनतम साढ़े 17 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष से कम हो। अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2004 और 01 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सिपाही फार्मा

योग्यता : 12वीं पास हो। 55% अंकों के साथ डीफार्मा किया हो। या न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीफार्मा की डिग्री हो। राज्य फार्मेसी परिषद/भारतीय फार्मेसी परिषद से रजिस्टर्ड हो।

आयु सीमा

●न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष से कम हो। अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2002 और 01 जनवरी 2008 के बीच हुआ हो।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चयन प्रक्रिया

●ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण होगा।

आवेदन शुल्क

●250 रुपये। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page