हल्द्वानी के सौरभ को गिनी देश ने गैरकानूनी तरीके से बनाया बंधक, लोगो ने छुड़ाने की लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें

गौलापार के सौरभ और देहरादून के तनुज सहित भारत के कुल 16 नागरिक इस समय दूसरे देश में मुसीबत में हैं। उन्हें अफ्रीकी देश गिनी ने तेल की चोरी का आरोप लगाकर कैद कर लिया है। गिनी में भारत के 26 नाविक 14 अगस्त से फंसे हुए हैं। मध्य अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित एक्वाटोरियल गिनी देश में भारतीय शिप के 26 मेंबर के क्रू में से 16 को गैगकानूनी तरीके से बंधक बनाया गया है।

बता दें कि ओएसएम फ्लीट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी गौलापार हल्द्वानी के सौरभ स्वार व देहरादून के तनुज मेहता एमटी हीरोट ईडन शिप में काम करते हैं। कंपनी का जहाज अलग देशों में जाकर तेल के ट्रांसपोर्टेशन का काम करता है। बीती आठ अगस्त को उनका जहाज 26 नाविकों को लेकर कच्चा तेल भरने के लिए नाइजीरिया के एकेपीओ टर्मिनल पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद:: फर्नीचर की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

मगर लौटते वक्त नाइजीरिया के इशारे पर 14 अगस्त को अफ्रीकी देश गिनी की नौसेना ने उनके जहाज को कब्जे में ले लिया। बता दें कि नाइजीरिया ने शिप पर तेल चोरी का आरोप लगाया है। मगर इतने महीनों में ये आरोप सिद्ध नहीं हो सके हैं। एक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें नाविक बता रहे हैं कि उनसे मोबाइल लिया जा रहा है और इसके बाद ना जाने क्या किया जाएगा। उन्होंने भारत सरकार से मदद मांगी है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योगपति गौतम अडानी के भतीजे विनीत अडानी ने कैंची धाम में किए बाबा नीब करौरी के दर्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड के दोनों नागरिकों ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ईमेल भेजकर मदद मांगी है। जिसके बाद मंत्री अजय भट्ट ने भी संज्ञान लेने की बात कही है। गौरतलब है कि कई नाविक बीमार हैं और उनके घरवालों का रो रोकर बुरा हाल हैं। ऐसे में भारत सरकार से पूरे देश को उम्मीद है कि जल्द ही इस बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन भवन में गार्ड से मारपीट कर कॉपर वायर लूटी, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड के दोनों नागरिकों ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ईमेल भेजकर मदद मांगी है। जिसके बाद मंत्री अजय भट्ट ने भी संज्ञान लेने की बात कही है। गौरतलब है कि कई नाविक बीमार हैं और उनके घरवालों का रो रोकर बुरा हाल हैं। ऐसे में भारत सरकार से पूरे देश को उम्मीद है कि जल्द ही इस बारे में कोई फैसला लिया जाएगा

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page