ग्राफिक एरा भीमताल ने किया 260 यूनिट रक्तदान

ख़बर शेयर करें

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित भव्य रक्तदान शिविर मानवता, एकता और करुणा का अद्भुत उदाहरण बन गया। इस शिविर का शुभारंभ परिसर निदेशक की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। शिविर की शुरुआत परिसर निदेशक द्वारा स्वयं रक्तदान कर की गई, जिसने सभी उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का किया स्वागत

शिविर में फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अभूतपूर्व सहयोग के परिणामस्वरूप कुल 260 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसमें बाल किशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक हल्द्वानी (165 यूनिट) और सोबन सिंह जीना अस्पताल ब्लड बैंक हल्द्वानी (95 यूनिट) का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में पूरी रात जागकर कर्मचारियों ने बंद किया पाइपलाइन का लीकेज

शिविर की सबसे बड़ी विशेषता छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही। उनकी ऊर्जा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व ने एनएसएस के मूलमंत्र “नॉट मी, बट यू” को चरितार्थ किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह शिविर साबित करता है कि जब समाज एकजुट होकर किसी महान उद्देश्य के लिए कार्य करता है, तो असाधारण परिणाम प्राप्त होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रॉयल वाल्मीकि आर्मी के जिलाध्यक्ष अंकित ने किया राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का स्वागत

इस शिविर का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. अमित मित्तल, डॉ. संतोषी सेनगुप्ता, डॉ. संदीप भुडानी और श्रीमती हंसी नेगी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page