भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगातें

ख़बर शेयर करें

भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगातें
भीमताल (नैनीताल), 11 अप्रैल।
पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संस्थान के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन और नए भवन से विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और संकल्प देश को सुरक्षित और मजबूत बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही दिशा देने की है। उन्होंने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्वतीय क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने बताया कि जब पहाड़ में तकनीकी शिक्षा के अवसर सीमित थे, तब इस संस्थान ने युवाओं को नई दिशा दी। आज यहां के छात्र देश-विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं और कई छात्र प्रशासनिक सेवाओं, सेना व स्टार्टअप क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं—स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना और अटल इनोवेशन मिशन—का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पहल युवाओं को रोजगार देने वाला बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे आधुनिक कोर्स शुरू कर रही है। साथ ही मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास, आईटी लैब और परीक्षा भवनों का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।
विकास कार्यों की घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—
भीमताल में उप तहसील का निर्माण
ओखलकांडा के भीड़ापानी में आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे व सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन
धारी के लेटीबुंगा और रामगढ़ के सतबुंगा में कोल्ड स्टोर
रामगढ़, धारी और ओखलकांडा में कृषि मंडियों का निर्माण
ककोड़ और दाड़िम में मिनी स्टेडियम
ढोली गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने संस्थान में ड्रोन लैब और कंप्यूटर विभाग के उच्चीकरण के लिए 50 लाख रुपये तथा ऑडिटोरियम के लिए फर्नीचर हेतु अतिरिक्त 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और संस्थान के पदाधिकारी मौजूद

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page