सैल्फी के चक्कर में शादी में आया किशोर नदी में डूबा, मौत

ख़बर शेयर करें

लालकुआं से शादी में शामिल होने आया किशोर नदी (गधेरे) में डूब गया। उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। वहीं इस हादसे से जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई, वही परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोंड़ा डोल के रहने वाले भीम सिंह फर्त्याल का परिवार लालकुआं के बिंदुखत्ता में रहता है। बताया जाता है बीते दिनों उनका 16 साल बेटा कृष्णा फर्त्याल ब्लॉक के ही लमटाना गांव में अपने मालाकोट में शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया। यहां पर 1 जून को विवाह समारोह होना है। आज करीब 11 बजे युवक सिरसोडा के पास में ही एक गधेरे में नहाने गया। यहां पर वह डूब गया। उसकी मौत हो गई। जैसे ही उसकी मौत की जानकारी परिवार के लोगों को मिली। सारी खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुँच गई। थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के अनुसार पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

बता दे कि मृतक ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा 82 % अंको से उत्तीर्ण की थी, मृतक के पिता ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं तथा माता गृहणी है। कृष्णा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे भाई था।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page