घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी-रिफिलिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई*

ख़बर शेयर करें

नैनीताल/हल्द्वानी 11 मार्च 2026 सूवि।

घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, होल्डिंग और व्यवसायिक उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस के कमर्शियल डायवर्जन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जिलाधिकारी ने संबंधित परगना अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि घरेलू गैस के कमर्शियल इस्तेमाल और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए तहसीलदार, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों की क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की जाय, जो शिकायत मिलते ही मौके पर कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए  गैस की जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करे। साथ ही संबंधित अधिकारी अपने काउंटर पार्ट्स के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग या अवैध भंडारण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page