खाई में मिला व्यक्ति का शव

ख़बर शेयर करें

खैरना-रानीखेत पुल के नीचे कोसी नदी के पास 50 मीटर गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

मृतक की पहचान 41 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र बचीराम निवासी ग्राम ठाट, जलना, लमगड़ा, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद युवक को सीएचसी गरमपानी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई मनोज सिंह ने बताया मृतक ज्योलीकोट के एक विद्यालय में गार्ड के रूप में कार्यरत था। मामले में अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page