जैनल में लावारिस खड़ी पिकअप में दो लोगों के शव मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। वाहन में एक पेट्रोमैक्स भी मिला है।
जानकारी के मुताबिक जैनल के पास यूपी 20 सीटी 0048 पिकअप पूरे दिन सड़क किनारे खड़ा रहा। शक होने पर शाम को ग्रामीण उसके पास गए तो वाहन में दो लोग अचेत मिले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की। दोनों की जेब से करीब 52 हजार रुपये मिले। उनके पास पहचान पत्र या लाइसेंस नहीं मिला। जांच में वाहन बिजनौर में पंजीकृत पाया गया। प्रथम दृष्टया दोनों की मौत दम घुटने से होने का अनुमान है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

