परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर कक्षा 12 की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
कालाढूंगी रोड स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में कक्षा 12 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय ज्योति अपनी मां के साथ छड़ायल के संगम विहार में रहती थी। परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह किसी बात को लेकर उसे डांट पड़ी थी। इसके बाद उसने नाश्ता किया और दिन में अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



