भवाली। नगर के रेहड़ क्षेत्र में पिछले करीब छह दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली के दौरान भी क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। इससे देर रात आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वार्ड निवासी आर्मी से सेवानिवृत्त नीति लाल ने बताया कि दीपावली से पहले से ही क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आए दिन गुलदार की गतिविधियां बढ़ रही हैं। ऐसे में अंधेरे के कारण लोगों, खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। देर शाम और सुबह आवाजाही करने वाले लोगों को गुलदार का खतरा बना रहता है। उन्होंने नगर पालिका से जल्द स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की है।
वहीं, नगर पालिका के ईओ सुधीर कुमार ने बताया कि मामले को तत्काल दिखवाया जाएगा और स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



