भीमताल में स्वर्गीय डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को 12 नवंबर को दी जाएगी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें


डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को 12 नवंबर को दी जाएगी श्रद्धांजलि
भीमताल। स्वर्गीय डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आगामी 12 नवंबर (बृहस्पतिवार) को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी शामिल होकर दिवंगत डॉ. जंतवाल को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
आयोजक प्रेम सिंह कुल्याल ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा दोपहर एक बजे से आयोजित होगी। उन्होंने भीमताल नगर पालिका क्षेत्र और भीमताल विधानसभा के सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में भागीदारी करने की अपील की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page