भवाली में भाजपा मंडल कार्यशाला 29 व 30 मार्च को

ख़बर शेयर करें

भवाली। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत मंडल कार्यशाला का आयोजन 29 व 30 मार्च को भवाली स्थित माउंट वैली यूनिवर्सिटी, तिरछाखेत में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों एवं सिद्धांतों से जोड़ना है।
हिमांशु बिष्ट ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, चरित्र और उनके अंत्योदय के विचार को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक का हर कार्यकर्ता उनके सिद्धांतों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित तिथियों पर कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page