भाजपा नेता दीपक ने खुद को गोली मारी

ख़बर शेयर करें

काशीपुर। प्रतिष्ठित व्यापारी एवं भाजपा नेता गिरीताल कालोनी निवासी दीपक अग्रवाल मेंथा नें खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस खबर से लोग सन्न रह गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया है।
गिरीताल कालोनी निवासी ओमप्रकाश का मेंथा का व्यापार था। इस समय उनकी टाइल्स फैक्टरी के अलावा कई दूसरे व्यवसाय है। दीपक अग्रवाल परिवार में दो भाइयों में बड़े थे। उनका परिवार भाजपा में सक्रिय है। मंगलवार को दोनों भाइयों को देहरादून जाना था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे दीपक अपने घर के अंदर स्थित बगीचे में टहल रहे थे। अचानक फायर की आवाज आने से घर में हड़कंप मच गया। भाई उदित व अन्य परिजनों ने जाकर देखा था दीपक का शव बगीचे में पड़ा था। शव के पास ही उनका लायसेंसी रिवाल्वर भी था। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दीपक कुछ समय से मानसिक तनाव में बताए जा रहे थे। इस दुखद खबर से शहर में शोक लहर छा गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page