मौना इंटर कॉलेज में आयोजित होगा संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें
  • कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थी लेंगे भाग

भवाली। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से ब्लॉक रामगढ़ की खंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा 2026-27 का आयोजन 23 और 24 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज मौना, रामगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थी विभिन्न संस्कृत प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता में संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह गान, संस्कृत समूह कृत्य, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत भाषण और संस्कृत श्लोकोच्चारण सहित छह स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में होंगी। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छह से दस तक तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 से परास्नातक स्तर तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। ब्लाक संयोजक कृष्ण प्रकाश तिवारी प्रवक्ता संस्कृत की अध्यक्षता में होगा।
राजकीय इंटर कॉलेज मौना के प्रधानाचार्य ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। संस्कृत भाषा एवं संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page