ग्रामीण युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, रोजगार का भी अवसर
DDU-GKY 2.0 के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू, हल्द्वानी व ऊधमसिंह नगर में होंगे प्रशिक्षण
हल्द्वानी। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY 2.0) के तहत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार कार्यक्रम शुरू किया गया है। योजना के तहत उत्तराखंड के हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में विभिन्न रोजगारपरक ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाने के लिए प्लेसमेंट सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम के तहत वेयरहाउस एसोसिएट, वेयरहाउस एग्जीक्यूटिव, मल्टी स्किल टेक्नीशियन (होम अप्लायंसेज), सिलाई टेलर और गेस्ट सर्विस एसोसिएट (एफ एंड बी-होटल मैनेजमेंट) जैसे ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
18 से 35 वर्ष तक के युवा पात्र
योजना के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण युवा आवेदन कर सकते हैं। ट्रेड के अनुसार 10वीं अथवा 12वीं पास होना आवश्यक है। इसमें महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे।
प्रशिक्षण के साथ कई सुविधाएं
अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। प्रशिक्षण के बाद आधिकारिक मूल्यांकन एवं प्रमाणन, नियमानुसार स्टाइपेंड, एक्सपोजर विजिट और प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के लिए शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
ऐसे करें संपर्क
इच्छुक युवा पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबरों 9548843598, 9870771036, 9759259829, 6395974035 और 9193942838 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा [email protected] पर ईमेल के माध्यम से भी जानकारी ली जा सकती है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

