96 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

96 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार
भवाली/हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अभियान के तहत सैफी फार्म, फतेहपुर लामाचौड़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने रोहित पल्डिया (21) को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 96 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब माल्टा बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 144/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उप निरीक्षक राजेंद्र लाल वर्मा, हेड कांस्टेबल नारायण सिंह मर्तोलिया और कांस्टेबल पूरन सिंह शामिल रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page